October 17, 2025
News MBR
सतयुग दर्शन संगीत कला केन्द्र की ओर से ” *शिक्षक दिवस*” की हार्दिक शुभ कामनाएं।
Breaking News Education Entertainment Faridabad Haryana India State

सतयुग दर्शन संगीत कला केन्द्र की ओर से ” *शिक्षक दिवस*” की हार्दिक शुभ कामनाएं।

*प्रत्येक मानव के भविष्य निर्माता-शिक्षक*
*बिना शिक्षक बनता नहीं,
जग में कोई महान।
शिक्षक ही है डालता,
मृत सपनों में जान।।*
आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सतयुग दर्शन संगीत कला केन्द्र की ओर से ” *शिक्षक दिवस*” की हार्दिक शुभ कामनाएं।
जीवन का प्रत्येक दिन शुभ हो उसकी नींव अभिभावक व शिक्षक ही रखते हैं। प्रत्येक सफलता का रहस्य किसी ना किसी रूप में शिक्षक ही होते हैं।
इंसान को योग्य जीवन जीने की सीख ज्ञान ही देता है। जिस प्रकार एक शिल्पकार पत्थर को
को आकार देता है और कच्ची मिट्टी को तपाकर उसके विकारों को दूर करता है। ठीक उसी
प्रकार एक शिक्षक भी छात्रों के अवगुणों को दूर कर काबिल बनाता है। शिक्षक ज्ञान का वह
अविरल स्रोत है, जो लाखों छात्रों के भाग्य का निर्माण करता है। वह ज्ञान का एक ऐसा भंडार
भंडार है, जो दूसरों को बनाने में स्वयं मिट जाता है। कहा जाता है कि, एक बच्चे के जन्म के बाद उसकी मां पहली गुरू होती है, जो अक्षरों का बोध कराती हैं। वहीं दूसरे स्थान पर शिक्षक होते हैं, जो हमें काबिल बनाते हैं और सांसारिक बोध कराते हैं। जिंदगी के इम्तिहान में शिक्षकों के सिखाए गए सबक हमें सफलता की बुलंदियों पर ले जाते हैं। प्राचीन काल से ही गुरुओं का हमारे जीवन में विशेष योगदान रहा। भारत में प्रतिवर्ष शिक्षकों
के सम्मान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन शिक्षकों को समाज के विकास में उनके अनकहे योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।
देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म जयंती के
उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 1962 में जब डॉ. साहब ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण किया, तब उनके कुछ मित्र, शिष्य और सगे संबंधी उनका जन्मदिवस मनाने के लिए उनके पास आए और उनसे अनुरोध किया कि वो उन्हें जन्मदिन मनाने की अनुमति दें। लेकिन डॉ. साहब की सादगी ने यहां भी सबको मोहित कर दिया।
उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिवस को अलग से मनाने के बजाए, इस दिन को शिक्षक दिवस के
के रूप में मनाएं। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
है।
आइए गर्व से कहें कि हम भविष्य निर्माता हैं, हम शिक्षक हैं। आज प्रण लें कि हम आगामी कल को सुनहरा बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर, देश को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने के लिए ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और प्रत्येक दिन शिक्षक को याद किया जाए ऐसा कर दिखाएंगे।

दीपेंद्र कांत
प्राचार्य
सतयुग दर्शन संगीत कला केन्द्र

Related posts

हिन्द सेना का अमर क्रांतिवीरों के शहादत दिवस पर देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम

STEFY MATHEWS

नाट्य कार्यशाला में बच्चों ने जाना वाचिक अभिनय का महत्व

C P Yadav

मानद महासचिव श्री प्रवीण अत्री जी के आह्वान पर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस पौधारोपण कर मनाया

प्रतिनिधि टुडे

डॉ गीता आर्य को शिक्षा विभाग से प्राध्यापक के पद से सेवा निवृत होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं। मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री एवं डॉ सी पी यादव अंतर्राष्ट्रीय जादूगर सम्राट द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर

C P Yadav

जादू से हुई नोटों की बारिश।

Pooja Chauhan

Russia-Ukraine War Updates: Indian Student Loses Life in Kharkiv Shelling

Susmita Dey

Leave a Comment