December 10, 2025
News MBR
Breaking News Entertainment Events Faridabad India Latest News

फोर्थ वाल 4th हरियाणा रंग उत्सव ज्योति संग स्मृति नाट्य समारोह के दूसरे दिन नाटक बुडान सब कुछ नहीं का मंचन

यह नाटक कृष्ण बलदेव वैद की कहानी पर आधारित है, जिसमें एक पुरुष और एक स्त्री के रिश्तों को दर्शाया गया है। दोनों ही विवाहित है, दोनों का अपना परिवार है। दोनों परिवार कहीं घूमने के लिए जाते हैं और घर वापस आने से एक रात पहले महिला और पुरुष की अचानक मुलाकात होती है, जिससे यह कहानी नया मोड़ ले लेती है।

विवाहित स्त्री और पुरुष की भावनाओं और उनके संबंधों को इस नाटक के माध्यम से उजागर किया गया है, जिसमें एक स्त्री तो प्रेम के वशीभूत होकर अपना घर छोड़ने तक को तैयार हो जाती है लेकिन एक पुरुष प्रेम के बावजूद भी अपनी जिम्मेदारियां में बंधा होने के कारण अपना घर नहीं छोड़ पाता। एक रात की इस कहानी में दोनों के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं को बखूबी उजागर किया गया है। नाटक सोचने पर मजबूर करता है कि वास्तविक प्रेम क्या है।

इस नाटक का निर्देशन ईश्वर शून्य ने किया है और मंच पर भारत दुबे और पायल सरकार मुख्य भूमिका निभाते हैं नाटक में प्रकाश व्यवस्था साहिल और संगीत व्यवस्था अभिषेक ने की।

Related posts

कॉलोनी में शेप फाउंडेशन एनजीओ के साथ मिलकर कोविड-19 और स्वीप के कोऑर्डिनेटर डॉ एमपी सिंह ने एक जागरूकता अभियान चलाया

Dr M P Singh

Today’s Breaking News: Feb 21

Susmita Dey

Today’s Breaking News: Feb 10

Susmita Dey

Today’s Breaking News: Feb 8

Susmita Dey

रचना वार्ष्णेय, संगीत शिक्षिका को मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया

C P Yadav

सतयुग दर्शन विद्यालय में मची फ्रैशर्स पार्टी की धूम।

C P Yadav

Leave a Comment