December 10, 2025
News MBR
रंगमंच में है संगीत का अत्यंत महत्व
Breaking News Business Delhi Education Entertainment Events Faridabad Haryana India Latest News

रंगमंच में है संगीत का अत्यंत महत्व

विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर हरियाणा कला परिषद के सहयोग से आयोजित हो रहे छठे फ़रीदाबाद थियेटर फेस्टिवल के दूसरे दिन रंग संगीत का आयोजन किया गया। द कैसल आफ आर्ट थियेटर में आयोजित हुई इस प्रस्तुति में आकाश शर्मा और मदन मोहन ने रंगमंच में संगीत के महत्व की जानकारी दी।

इसके साथ ही संगीत की बारीकियां बताते हुए रंगमंच और नाटकों में उनके प्रयोग के बारे में बताया। उन्होंने संगीत में सप्तक की जानकारी देते हुए नाटकों में प्रयोग किए गए कुछ गाने भी गाए। मदन मोहन ने संगीत की गतिविधियों के माध्यम से दर्शकों को भी इसमें शामिल किया। वहीं, आकाश शर्मा ने दिन के अलग-अलग समय पर रागों का महत्व बताते हुए अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो को अलग-अलग रागों में गा कर सिखाया। दर्शकों ने भी रंग संगीत से जुड़े हुए सवाल किया।

फोर्थ वाल प्रोडक्शंस संस्था के सचिव अंकुश शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव के तीसरे दिन हास्य नाटक नीम हकीम का मंचन किया जाएगा जिसका निर्देशन दीपक पुष्पदीप ने किया है।

Related posts

स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ डॉ एमपी सिंह

Dr M P Singh

Jagannath Rath Yatra 2022: Religious festivities begin in Puri, Chariots roll on Bada Danda

newsmbr

“अहोई अष्टमी व्रत”

SANT JI

फरीदाबाद के बाल भवन में हरियाणा बाल कल्याण परिषद ने शहीदी दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, पुष्पांजलि अर्पित कर के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

C P Yadav

मैजिक बुक ऑफ़ रिकॉर्ड द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भारत के 18 राज्यों से 56 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Pooja Chauhan

पंचांग 13-सितंबर-2021

Deepak Dadhich

Leave a Comment