CraftCultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaShilp MelaSurajkund

दि जंगल बुक के बघीरा, शेर खान को देखना है तो चले आएं सूरजकुंड मेला की स्टॉल नंबर 1143 शरीफ आर्टस पर

सूरजकुंड मेला में आने वाले पर्यटकों का दिल जीत रही शरीफ खान की क्रिएटिविटी

फरीदाबाद।
अगर आप फेमस टीवी शो दि जंगल बुक के रोमांचक संसार को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस बार फरीदाबाद में आयोजित किया जा रहा सूरजकुंड मेला आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। स्टॉल नंबर 1143 पर आते ही आपको ऐसा लगेगा जैसे आप सीधे घने जंगल में प्रवेश कर गए हों। यहां बघीरा की शान, शेर खान की दहाड़ और जंगल के अन्य प्रसिद्ध पात्रों की झलक खिलौनों के रूप में देखने को मिलेगी। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी के लिए यह अनुभव बेहद खास और यादगार साबित होगा। सूरजकुंड की अरावली पर्वत श्रृंखला में लोकल फॉर ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम के साथ आयोजित किए जा रहा 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में मध्यप्रदेश के इंदौर से आए नेशनल अवार्ड विजेता शरीफ  खान की लेदर व कचरे आदि से बनाएं गए पशु खिलौनों व सजावटी सामान की क्रिएटिविटी सूरजकुंड मेला में आने वाले पर्यटकों का दिल जीत रही है।

स्टॉल संचालक शरीफ खान ने बताया कि यह उनका पुश्तैनी काम है और यह उनकी चौथी पीढ़ी है। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 1986 से सूरजकुंड मेला में स्टॉल लगाते आ रहे हैं। उनकी स्टॉल पर आकर्षक सजावट, जीवंत कलाकृतियां और जंगल थीम पर आधारित प्रदर्शनी आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां पर बच्चों के साथ-साथ युवाओं में भी फोटो खिंचवाने का क्रेज साफ देखा जा सकता है। यहां आप दि जंगल बुक के बघीरा, शेर खान जैसे पसंदीदा पात्रों के साथ यादगार पल कैमरे में कैद कर सकते हैं। इसके अलावा, यहां हस्तशिल्प और थीम से जुड़ी सजावटी और अनोखी वस्तुएं भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने घर ले जाकर इस अनुभव को यादगार बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button