Breaking NewsCraftCultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkundWorld

सूरजकुंड मेला कलाकारों को प्रदान कर रहा विश्व स्तरीय मंच : मनोहर लाल

39 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला-2026

सूरजकुंड (फरीदाबाद)।
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में शुक्रवार को मुख्य चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों मंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सूरजकुंड मेला कलाकारों को विश्व स्तरीय मंच प्रदान कर रहा है। मेला शिल्पकारों की भी राष्टï्रीय सहित अंतरराष्टï्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है।

सांस्कृतिक संध्या में गायक अनुज शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज की प्रस्तुति से समां बांधने का काम किया। उन्होंने एक से बढक़र एक हिंदी व पंजाबी गीतों पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सूरजकुंड मेला की मुख्य चौपाल पर जैसी ही अपने अंदाज में गायकी शुरू की, पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। उन्होंने तेरा जैसा यार कहां, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, ये शाम मस्तानी, हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में और मेरी उम्र के नौजवानों… सहित एक से बढक़र एक शानादार गीतों को झड़ी लगा दी। इन गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गायक अनुज शर्मा को स्मृति चिह्नï देकर सम्मानित किया। गायक अनुज शर्मा ने भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा कलाकारों को दिया जा रहा प्रोत्साहन जहां उन्हें नई ऊर्जा देता है, वहीं कला को जीवित रखते हुए विश्व स्तर पर पहचान भी उपलब्ध करवा रहा है। इस अवसर पर काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button