Breaking NewsBusinessCraftEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaUttar PradeshWorld

सहारनपुर के आकर्षक आईने बन रहे पर्यटकों की पसंद

लकड़ी से बनाए ओखली, फोटो फ्रेम व बाउल कर रहे ध्यान केंद्रित

फरीदाबाद, 5फरवरी।
सूरजकुंड में आयोजित 39वां अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेला में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के लकड़ी के सामान पर्यटकों को बहुत लुभा रहे हैं। वहीं अनेक डिजाइन में छोटे से लेकर बड़े आकार के तैयार किए आईने (दर्पण) के साथ-साथ लकड़ी से बनाई ओखली, फोटो फ्रेम व बाउल भी मेला में खूब पसंद की जा रही है।

सूरजकुंड मेला में स्टॉल पर लकड़ी के सामान को देखते हुए पर्यटक

सूरजकुंड मेला में स्टॉल नंबर 865 के संचालक सहारनपुर के सलमान लकड़ी के आकर्षक उपयोगी सामान ओखली, फोटो फ्रेम व बॉउल आदि के साथ प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए पहुंचे है। उनके इन लकड़ी की उपयोगी व आकर्षक वस्तुओं को पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए अलग-अलग आकार के आईने भी पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन आईनों के अलावा अन्य सामान की भी मेला में अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड मेला में उनका परिवार करीब 20 सालों से लगातार अपनी स्टॉल लगा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार भी मेला में उनके आइटमों को काफी पसंद किया जा रहा है।
सलमान ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा का मेला परिसर में की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए आभार जताते हुए सूरजकुंड प्रशासन की भी सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button