CraftCultural EventEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaShilp MelaSurajkundWorld

अंतरराष्ट्रीय पवेलियन में ओनिक्स स्टोन से बने उत्पाद पर्यटकों को बने पहली पसंद

स्टॉल नंबर 801 पर ओनिक्स स्टोन के बर्तन, सजावटी सामान की शिल्पकला की जा रही प्रदर्शित

फरीदाबाद, 08 फरवरी।
सूरजकुंड की वादियों में आयोजित 39वें अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में वैश्विक कला का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मेले के अंतर्राष्ट्रीय पवेलियन में इस बार इराक के शिल्पकारों द्वारा लाए गए ओनिक्स पत्थर के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इराक की स्टॉल नंबर 801 पर सजे ये नायाब उत्पाद अपनी चमक और फिनिशिंग से पर्यटकों में लोकप्रिय बने हुए है।

स्टॉल पर इराकी शिल्पकारों ने अपनी पारंपरिक पद्धति से इन पत्थरों को तराश कर डेली-यूज और डेकोरेशन के बेहतरीन उत्पाद लगाए हैं। घर की सजावट और उपहार देने के लिए पर्यटक इन पत्थर के उत्पादों में काफी रुचि दिखा रहे हैं। स्टॉल पर रखे छोटे डेकोरेशन पीस से लेकर बड़े मास्टरपीस तक, हर आयु वर्ग के पर्यटकों को लुभा रहे हैं। स्टॉल पर ओनिक्स पत्थर से बने रसोई सामान कप, कटोरी, फूलदान और अन्य सजावटी सामान उपलब्ध हैं।
स्टॉल नंबर 801 पर मौजूद इराक के शिल्पकार मुस्तफा ने बताया कि वे भारतीय बाजार और यहां के लोगों की कला प्रेम से काफी प्रभावित हैं। यह स्टॉल न केवल व्यापार का जरिया बनी है, बल्कि इराक की समृद्ध पत्थर कला को भारतीय पर्यटकों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button