Breaking NewsCultural EventEducationEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsOtherShilp MelaStateSurajkundWorld

आईटीआई फरीदाबाद में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का सफल आयोजन

फरीदाबाद आईटीआई में रोजगार मेले में 235 छात्रों ने कराया पंजीकरण

फरीदाबाद, 09 फरवरी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार हरियाणा राज्य की राजकीय आईटीआई में छात्रों को अधिक से अधिक शिक्षुता एवं रोजगार दिलाने के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई फरीदाबाद में किया गया। इस प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले में फरीदाबाद, के औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों ने भाग लिया।
रोजगार मेले में आग लेने वाले उद्योगों में मुख्यत: वर्लपूल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ए बी बी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सिदकल रेफ्रिजरेशन प्राइवेट लिमिटेड, विक्टोरिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, नील माधव उद्यम, बीएसएल कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, न्यू एलेन बेरी प्राइवेट लिमिटेड, शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, फ्रीक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मदर्सन सुमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेज लिमिटेड, गुड ईयर इंडिया लिमिटेड, सेंडन विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम ऑटो प्राइवेट लिमिटेड उषा का इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, मित्रा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, लूम सोलर प्राइवेट लिमिटेड, इंपीरियल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड, के एल एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, इत्यादि शामिल रहे।
इस रोजगार मेले में 235 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। जिस में से 94 छात्रों को विभिन्न कंपनियों दवारा शॉर्टलिस्ट किया गया एवं 44 छात्रों को मौके पर ही रोजगार दिया गया। इस प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले में मुख्य अतिथि एच एल भूटानी अध्यक्ष एफआईए रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर व संस्थान के प्रधानाचार्य भगत सिंह व वर्ग अनुदेशक प्लेसमेंट अधिकारी रविंदर पाल मौजूद रहे।
सरकार एवं निदेशालय के आदेश अनुसार आज आईटीआई फरीदाबाद में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया और भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेली का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा आईटीआई पास शुदा छात्र छात्राओं को रोजगार एवं शिक्षुता पर लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button