Breaking NewsEducationEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaLatest NewsOtherState

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले की मुख्य चौपाल पर हरियाणवी लोक रंग में रंगे दर्शक

प्रसिद्ध लोक गायक रमेश खवडिय़ा की रागनी ने बांधा समां, अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों ने भी मोहा मन

39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 के अंतर्गत मुख्य चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दर्शकों को हरियाणवी लोक संगीत की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। प्रसिद्ध हरियाणवी लोक गायक रमेश खवडिय़ा ने अपनी पूरी टीम के साथ रागनी गायन की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रमेश खवडिय़ा द्वारा प्रस्तुत रागनियों में वीर नायकों, शौर्य, बलिदान और लोक परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली। उनकी गायकी में हरियाणा की लोक संस्कृति, ऐतिहासिक गाथाएं और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। पारंपरिक शैली में प्रस्तुत रागनियों ने दर्शकों को हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ दिया। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगत ने प्रस्तुति को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। लोक धुनों और सशक्त गायन से मुख्य चौपाल तालियों की गूंज से भर उठी, वहीं बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की जमकर सराहना की।
रमेश खवडिय़ा की इस प्रस्तुति ने यह सिद्ध कर दिया कि रागनी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हरियाणा की लोक चेतना, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति है। उनकी टीम के साथ दी गई यह प्रस्तुति सूरजकुंड मेले की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button