Breaking NewsCultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsOtherShilp MelaStateSurajkundWorld

सूरजकुंड मेले में दिखा स्कूली बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने बटोरी वाहवाही

मॉडल प्रस्तुति (सीनियर-जूनियर) और क्लॉक वर्कशॉप प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता, विजेताओं को किया गया सम्मानित

सूरजकुंड (फरीदाबाद)।
विश्वविख्यात सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शिक्षा विभाग तथा पर्यटन निगम के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। स्कूली बच्चों की इन रचनात्मक प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। मॉडल प्रस्तुति (सीनियर एवं जूनियर वर्ग) और क्लॉक वर्कशॉप प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, मेहनत और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और पर्यटकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
मॉडल प्रस्तुति प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में एचजीएस के छात्र अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रोनक ने द्वितीय तथा इसी विद्यालय की सिम्मी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं मॉडल प्रस्तुति प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में एचजीएस के हिमांशु ने पहला स्थान प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया। तक्षशिला मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शीतल झा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि शाइन फाउंडेशन के अजीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा आयोजित क्लॉक वर्कशॉप प्रतियोगिता में मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राची ने द्वितीय और मानशी ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करना और उन्हें व्यावहारिक सीख से जोडऩा था। प्रतिभागियों ने अपने मॉडलों और कलात्मक घडिय़ों के माध्यम से पर्यावरण, विज्ञान और दैनिक जीवन से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। आयोजकों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सूरजकुंड मेला न केवल देश-विदेश की कला और संस्कृति का संगम है, बल्कि युवा प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर भी प्रदान कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button