Breaking NewsCultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsOtherShilp MelaSurajkundWorld

39वें सूरजकुंड मेले में मंगलवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

शिक्षा विभाग और पर्यटन निगम के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिताओं के सीनियर व जूनियर वर्ग के विजेताओं को किया गया सम्मानित

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 10 फरवरी।
39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला 2026 के अंतर्गत मंगलवार को दोपहर बाद शिक्षा विभाग एवं हरियाणा पर्यटन निगम के तत्वावधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी लेखन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।सीनियर वर्ग में रावल इंटरनेशनल स्कूल की स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रकाश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वैष्णवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं जीएसएसएस मुजेसर के शिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
जूनियर वर्ग में तक्षशिला मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रावल इंटरनेशनल स्कूल के खनक यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि बीएमडी कॉन्वेंट स्कूल की सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता और साहित्य के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए, जिसकी निर्णायकों ने भी सराहना की।
मेले में आयोजित इस शैक्षणिक गतिविधि ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि सूरजकुंड मेले के सांस्कृतिक और शैक्षणिक स्वरूप को भी और समृद्ध बनाया। इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button