Breaking NewsCultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkundWorld
बड़खल उप-मंडल रोजगार कार्यालय की पहल, 21 अभ्यर्थी मौके पर शॉर्टलिस्ट
रोजगार मेले में 4 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, निजी कंपनियों की रही सक्रिय भागीदारी

फरीदाबाद, 11 फरवरी। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद की अग्रता में उप-मंडल रोजगार कार्यालय बडख़ल द्वारा बुधवार एक रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। जिसमें के.एल मेहता दयानंद कॉलेज, फरीदाबाद के सहयोग से सफलतापूर्वक लगभग 100 से अधिक रोजगार के इच्छुक प्रार्थियों ने भाग लिया। मेले अल्पाइन अप्पारेल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रामबीर शर्मा, आरबी परफेक्ट ग्रुप से बृजेश कुमार व सुशील गुप्ता, टेक महिंद्रा से गुलशन कुमार टीम सहित निजि क्षेत्र के नियोक्ताओं द्वारा मौके पर ही लगभग 21 प्रार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसमें 04 प्रार्थियों को अल्पाइन अप्पारेल्स तथा आरबी परफेक्ट ग्रुप की ओर से ऑफर लेटर दिए गए।
इस आयोजन में एफ.आई.ए. के मानद अध्यक्ष एच.एल भूटानी ने मुख्य अतिथि के रूप मे प्रार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए करियर बनाने हेतु स्किल की महत्वता के बारे मे जानकारी दी तथा मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।सहायक रोजगार अधिकारी डा. नेहा सिंह द्वारा मेले में भाग लेने वाले प्रार्थियों को स्किल डेवलपमेंट, प्रशिक्षुता/इंटर्नशिप तथा विभिन्न आयामों को समायोजित करते हुए व्यवसायिक मार्गदर्शन दिया गया। मेले के सफल आयोजन मे उप-मंडल रोजगार कार्यालय, बडख़ल तथा मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद की टीम का निष्ठापूर्ण कर्तव्य निर्वहन सराहनीय रहा है।






