Breaking NewsCraftCultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkundWorld

सूरजकुंड मेला प्रशासन पर्यटकों की सुविधाओं का रख रहा विशेष ध्यान

मेला परिसर में जगह-जगह वाटर प्यूरीफायर के साथ फ्री वाईफाई की सुविधा

सूरजकुंड (फरीदाबाद)।
सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव-2026 में देश-विदेश से आए शिल्पकारों की कलाकृतियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित 39वें महोत्सव में न केवल पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और लोक संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिल रही है, बल्कि पर्यटकों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
मेला प्रशासन ने आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिसर में जगह-जगह आधुनिक वाटर प्यूरिफायर लगाए हैं, ताकि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही पूरे मेला परिसर में फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे पर्यटक डिजिटल रूप से जुड़े रह सकें और अपने अनुभव तुरंत साझा कर सकें। मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा स्वच्छता और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सूरजकुंड मेला परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के तहत प्राथमिक उपचार केंद्र, एम्बुलेंस और चिकित्सकीय टीम 24 घंटे मुस्तैद हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इसके अतिरिक्त मेला परिसर में डाकघर की शाखा भी स्थापित की गई है, जहां से आगंतुक स्मारक डाक सामग्री एवं अन्य डाक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आधार कार्ड अपडेट करवाने की सुविधा के लिए आधार कार्ड केंद्र भी स्थापित किया गया है। इसके अलावा बैंकिंग सुविधा भी उपलब्ध है जिससे आगंतुकों को महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं का लाभ मेला परिसर में आसानी से मिल रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन विभाग के मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक व्यंजनों और विविध शिल्प उत्पादों के साथ यह महोत्सव आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित कर रहा है। मेला प्रशासन ने अधिक से अधिक पर्यटकों से इस महोत्सव में शामिल होकर भारतीय कला और संस्कृति का आनंद लेने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button