Breaking NewsCraftEducationEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaLatest NewsWorld

दो मिनट के मौन के बाद शुरू हुआ मेला, बचाव कार्य में शहीद हुए इंस्पेक्टर को दी श्रद्धांजलि

फरीदाबाद, 8 फरवरी।
हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के नौवें दिन की शुरुआत रविवार को शोक और श्रद्धांजलि के माहौल में हुई। सूरजकुंड मेले में ड्यूटी के दौरान लोगों की जान बचाते हुए शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की आत्मिक शांति के लिए रविवार को बड़ी चौपाल पर हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों सहित पर्यटकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा पर्यटन एवं विरासत मंत्री डा. अरविंद शर्मा, एमडी हरियाणा पर्यटन निगम डा. पार्थ गुप्ता, उपायुक्त फरीदाबाद आयुष सिन्हा सहित हरियाणा सरकार के कई मंत्रियों और अन्य अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई हैं। हरियाणा सरकार ने घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button