Breaking NewsEducationEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaLatest NewsOtherState

छोटी चौपाल पर सांस्कृतिक रंगों की बिखेरी छटा, दर्शकों ने लिया भरपूर आनंद – सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव-2026

सूरजकुंड (फरीदाबाद)
फरीदाबाद में आयोजित 39 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला 2026 के अंतर्गत रविवार को मेले की छोटी चौपाल पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने मेले में आए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन असरफ मेवाती ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम की शुरुआत हास्य कलाकार डा. राजीव शर्मा की शानदार प्रस्तुति से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। इसके बाद हेमंत सैनी एवं उनके दल ने हरियाणवी सांस्कृतिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर प्रदेश की समृद्ध परंपराओं की झलक दिखाई। वहीं मालविका पंडित एवं दल के शास्त्रीय नृत्य ने मंच पर सौंदर्य और गरिमा का वातावरण बनाया।


डा. अरुण कांत एवं दल के हिंदी फिल्मी बैंड ने लोकप्रिय गीतों के माध्यम से माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया, वहीं अरविन्दर सिंह सुका एवं दल द्वारा प्रस्तुत नाटक स्वयं दीपा ने सामाजिक संदेश देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। अंशुल की गिटार प्रस्तुति ने युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित किया, जबकि जादूगर श्री अशोक सम्राट ने अपने अद्भुत करतबों से सभी को हैरान कर दिया।
कार्यक्रम में पवन डागर एवं दल की रागनी प्रस्तुति ने हरियाणवी लोक संगीत की मधुरता बिखेरी। उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फरमाई लोक नृत्य और मलावी देश के कलाकारों के लोक नृत्य ने सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम पेश किया, जिससे मेले का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप और भी सशक्त होकर सामने आया। इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल, महानिदेशक के. एम. पांडुरंग तथा अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया के निर्देशानुसार किया गया। मेले में पहुंचे दर्शकों और प्रतिभागियों ने इन रंगारंग प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया और कलाकारों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button