Breaking NewsEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaLatest NewsOtherShilp MelaStateSurajkundWorld

मेला में वीटा की लस्सी और रबड़ी का स्वाद लेने को उमड़ रहे पर्यटक

39 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला- 2026

-वीटा की स्टॉल पर दूध के उत्पाद और आइसक्रीम की खूब हो रही बिक्री
सूरजकुंड (फरीदाबाद)।

सूरजकुंड में आयोजित 39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 में जहां एक ओर देश-विदेश की हस्तशिल्प कलाएं पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक और शुद्ध स्वाद के लिए मशहूर वीटा लस्सी और रबड़ी भी लोगों की खास पसंद बनी हुई है। मेला परिसर में हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ (वीटा) की स्टॉल पर दिनभर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।
सूरजकुंड मेला परिसर में फरवरी के सुहाने मौसम में वीटा की ठंडी-ठंडी मीठी और नमकीन लस्सी का स्वाद लेने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। इसके साथ ही गाढ़ी और स्वादिष्ट रबड़ी भी पर्यटकों को खूब भा रही है। वीटा की स्टॉल पर दूध से बने अन्य उत्पादों जैसे दूध, छाछ, फ्लेवर्ड मिल्क और विभिन्न प्रकार की आइसक्रीम की भी जमकर बिक्री हो रही है। खासकर बच्चों और युवाओं में वीटा आइसक्रीम की मांग काफी अधिक है।

पर्यटकों का कहना है कि वीटा के उत्पाद शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं, इसलिए सूरजकुंड मेले में आने पर वे इनका स्वाद लेना नहीं भूल रहे हैं। वीटा स्टॉल पर उचित दामों पर ताजे और पौष्टिक दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे लोग निश्चिंत होकर खरीदारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह 39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 में वीटा की लस्सी और रबड़ी न केवल लोगों की प्यास और भूख मिटा रही है, बल्कि मेले के स्वाद और आकर्षण को भी दोगुना कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button