EntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndia
सांस्कृतिक संध्या में स्वारिज्म बैंड की लाइव परफॉर्मेंस, पॉप-सूफी धुनों पर झूमे पर्यटक
बैंड ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

39वां अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेला -2026
फरीदाबाद।
अरावली की सुंदर वादियों में आयोजित 39 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में शुक्रवार की शाम संगीत और उत्साह के नाम रही। मुख्य चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध स्वारिज्म पॉप-सूफी संगीत बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि वहां मौजूद पर्यटक खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए।
सूफी और पॉप का अनूठा संगम
बैंड ने जैसे ही तेरी दिवानी… से अपनी सुरीली यात्रा शुरू की, पूरा परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। स्वारिज्म ने पारंपरिक सूफी कलामों को आधुनिक पॉप संगीत संईया, मन भरया जैसे गीतों के मिश्रण पेश किए, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने। बैंड की ऊर्जावान प्रस्तुति ने शिल्प मेले की शाम को और भी यादगार बना दिया।
पर्यटकों में दिखा भारी उत्साह
मुख्य चौपाल पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में दर्शक जुटे। अरावली की पहाडय़िों के बीच गूंजते संगीत ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया। बैंड ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली परफॉर्मेंस से उपस्थित दर्शकों को पूरी तरह से मोह लिया और उनके गीतों ने सभी श्रोताओं में जोश और ऊर्जा का संचार कर दिया। कई पर्यटक अपने परिवार के साथ गीतों की लय पर झूमते नजर आए।