CraftCultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkundWorld
शिल्प मेले में कार्निवाल परेड से पर्यटक हुए मोहित
प्रतिदिन शाम 6 बजे निकाली जा रही कार्निवाल परेड
फरीदाबाद, 08 फरवरी।सूरजकुंड में चल रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में हर शाम कार्निवाल परेड का आयोजन होता है, जिसमें पार्टनर देश मिस्त्र और थीम स्टेट उत्तर प्रदेश और मेघालय के साथ हरियाणा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के अलावा ईराक, कजाकिस्तान, ज़ाम्बिया, गांबिया, जोरडन, नाइजीरिया सहित अन्य देशों के कलाकार मंडली के साथ अपने पारंपरिक परिधान व ढोल, ताशे-बाजे, चिमटे आदि लेकर साथ निकलते हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए चलते हैं। मेला परिसर में गेट नंबर एक से लेकर वीआईपी धनतेसरी गेट तक मेन रोड के दोनों ओर दर्शकों का हुजूम इस परेड को देखने के लिए खड़ा रहता है। पर्यटकों के बीच अपने-अपने मोबाइल फोन में इस परेड की तस्वीरों व वीडियो को कैद कर यादगार के रूप में भी रखा जा रहा है।








