CraftCultural EventEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaShilp MelaSurajkund

मेले में जूट से बने उत्पाद पर्यटकों के बीच हो रहे लोकप्रिय

फरीदाबाद।
अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर शिल्प मेला न केवल देश-विदेश की कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि पर्यावरण-अनुकूल और स्वदेशी उत्पादों को भी नई पहचान दिला रहा है। इसी कड़ी में मेले की छोटी चौपाल के पास स्थित स्टाल नंबर 644 पर जूट से बने आकर्षक और उपयोगी उत्पाद पर्यटकों के बीच खास लोकप्रिय हो रहे हैं।
स्टॉल पर जूट से बने आकर्षक व किफायती उत्पाद उपलब्ध
मेले में स्टॉल नंबर 644 पर जूट से बने तकिया कवर, कुशन कवर, बेड कवर, हैंडबैग, शॉपिंग बैग, लैपटॉप बैग, फाइल कवर, टेबल मैट, पर्स, होम डेकोर आइटम्स सहित लगभग 15 से 20 प्रकार के विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं। ये सभी घर की सजावट के साथ-साथ दैनिक उपयोग के लिए भी बेहद उपयोगी हैं। स्टाल पर उपलब्ध जूट उत्पादों की कीमत 150 रुपये से लेकर 3500 रुपये तक रखी गई हैं, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। कम कीमत में टिकाऊ और आकर्षक उत्पाद मिलने के कारण यह स्टाल परिवारों, युवाओं और महिलाओं के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

देवेंद्र कुमार का सूरजकुंड मेले से 25 वर्ष का नाता
शिल्पकार देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनका सूरजकुंड मेले से 25 वर्षों का नाता है, वे पिछले 25 वर्षो से लगातार इस मेले में भाग ले रहे हैं। हर वर्ष उनके उत्पादों को देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का भरपूर समर्थन मिलता है। उन्होंने बताया कि जूट से बने उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल, टिकाऊ और लंबे समय तक उपयोगी होते हैं। यही कारण है कि वर्तमान समय में जूट उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर उन ग्राहकों के बीच जो प्लास्टिक के विकल्प के रूप में प्राकृतिक वस्तुओं को अपनाना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button