गीत-संगीत और नृत्य से धमाल मचा रहे कलाकार
मुख्य चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का किया जा रहा आयोजन

सूरजकुंड (फरीदाबाद)।
39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनि
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा के निर्देशन और मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। मेला परिसर की मुख्य चौपाल पर हरियाणा के रेवाड़ी की लावण्या फाउंडेशन के प्रधान दीपक कुमार के नेतृत्व में कलाकार पूर्वी, अंजलि, अंजना, शिखा, भूमि, हेजल, कीर्ति, प्रिया, प्रियंका, रिया, रोहित, संगीता और मोहित ने नृत्य और गायन की शानदार प्रस्तुतियों से पर्यटकों का दिल जीतने का कार्य किया। इसी तरह श्री कृष्णा गु्रप, राहुल शर्मा ग्रुप सहित अन्य स्थानीय कलाकारों ने हरियाणवी लोक संस्कृति से रूबरू करवाते हुए रंग जमाए रखा।

इसी प्रकार कांगो, साउथ सूडान, नाइजीरिया, इथोपिया, मालावी, पाटनर देश मिस्र, लिबेरिया और ईराक आदि देशों के प्रसिद्ध कलाकारों ने भी अपनी-अपनी लोक संस्कृति को नृत्य और गायन के माध्यम से दर्शकों के समक्ष रखा। इन कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।





