Breaking NewsCraftCultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkund
शिक्षा विभाग और हरियाणा टूरिज्म के तत्वावधान में आयोजित सीनियर व जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बिखेरा सुरों का जादू
39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 में गायन प्रतियोगिताओं की रही धूम

सूरजकुंड (फरीदाबाद)।
39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को शिक्षा विभाग हरियाणा तथा हरियाणा टूरिज्म के संयुक्त तत्वावधान में गायन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सूरजकुंड में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मंच प्रदान किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की संगीत प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और प्रस्तुतियों की सराहना की। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।








