EntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaLatest NewsStateWorld

राधे-राधे के जयकारों से गूंजा मेला परिसर, सुप्रसिद्ध कलाकार हेमंत बृजवासी की आवाज में सजी भक्ति की संध्या

मुख्य चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हेमंत बृजवासी के भजनों पर झूमे पर्यटक - 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेला -2026

फरीदाबाद, 03 फरवरी।
 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले के तीसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में भक्ति की अनूठी छटा दिखाई दी। देर शाम देशभर में अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण भजनों के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर भजन गायक हेमंत बृजवासी के भजनों ने मेला परिसर को भक्तिमय बना दिया। जैसे ही हेमंत बृजवासी मुख्य चौपाल के मंच पर पहुंचे, पांडाल तालियों की गूंज से भर उठा और उपस्थित जनसमूह में श्रद्धा भाव से खासा उत्साह देखने को मिला।


किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम से लेकर जुबां पे राधा राधा से गूंजा मेला परिसर
हेमंत बृजवासी द्वारा सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत जय राधे-राधे भजन से हुई, इसके पश्चात किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम, दीवाना राधे का और जुबां पे राधा राधा जैसे भजनों से मेला परिसर भक्ति के रंग से सराबोर हो गया।मुख्य चौपाल में कई लोग मंच के सामने झूमते नजर आए, तो कई शांत भाव से बैठकर भक्ति रस का आनंद लेते रहे। हेमंत बृजवासी की आवाज में भक्ति का ऐसा रंग था कि लोग खुद को रोक नहीं पाए। रोशनी और साउंड सिस्टम के साथ भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी खास बना दिया। सूरजकुंड मेले में आयोजित यह संध्या लोगों के लिए एक यादगार रात बन गई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी लोग हेमंत बृजवासी के भजनों की सराहना करते नजर आए।


दिनभर की चहल-पहल के बाद रात की रौनक बनी खास
सूरजकुंड मेले में चल रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिफ्ट मेले का तीसरा दिन खास बन गया,जब दिन में खरीदारी और मेलों की रौनक के बाद जैसे ही शाम हुई, हेमंत बृजवासी ने भजनों से पूरे वातावरण को श्रद्धा भाव में बदल दिया। मेले में आए लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ मंच के सामने जमा हो गए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। मशहूर भजन गायक हेमंत बृजवासी द्वारा राधे राधे के मधुर भजनों से कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद ही संपूर्ण पंडाल भक्तिरस से सराबोर हो गया। सैकड़ों श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। सांस्कृतिक संध्या में काली कमली वाले, दीवाना राधे का सहित भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

गौरतलब है कि शिल्प मेला परिसर में 15 फरवरी तक रोजाना मुख्य चौपाल,छोटी व महा चौपाल पर देश-विदेश के प्रख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां देते हुए मेले को शोभायमान किया जा रहा है। हरियाणा पर्यटन निगम व कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की तरफ से प्रतिदिन शाम के समय सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का बेहतरीन आयोजन किया जा रहा है। हर संध्या पर देश के जाने-माने कलाकार अपनी गायकी के जादू से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button