BusinessEducationEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaLatest NewsWorld

सूरजकुंड मेले में हस्तनिर्मित जूट उत्पादों की स्टाल बनी आकर्षण का केंद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ को विजन को मिल रहा बढ़ावा

फरीदाबाद, 4 फरवरी।
फरीदाबाद में आयोजित किए जा रहे 39वें सूरजकुंड इंटरनेशनल आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल में देशभर के कारीगर अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मेले में लगी एक विशेष स्टाल पर्यटकों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहां जूट बैग, बास्केट, स्टूल सहित 200 से अधिक हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं और पर्यटकों के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। सूरजकुंड मेला में विशाल सिंह और सम्राट सिंह द्वारा सूरजकुंड मेले में 826 नंबर स्टॉल पर जूट, मेटल फ्रेम आदि की विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित सामान की स्टॉल लगाई हुई है।

विशाल सिंह और सम्राट सिंह ने बताया कि यह स्टाल पूरी तरह से हाथ से बने स्वदेशी उत्पादों को समर्पित है, जो न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि स्थानीय कारीगरों की मेहनत और कला को भी दर्शा रही है। स्टाल पर उपलब्ध जूट बैग्स, सजावटी बास्केट, बैठने के लिए स्टूल, होम डेकोर आइटम्स और दैनिक उपयोग की वस्तुएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। खास बात यह है कि सभी उत्पादों में पारंपरिक डिजाइन के साथ-साथ आधुनिक जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है।

स्टॉल संचालकों का कहना है कि उनका मुख्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्देश्य ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा देना है, ताकि देशी उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल सके और स्थानीय कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि जूट और बांस जैसे प्राकृतिक संसाधनों से बने ये उत्पाद प्लास्टिक के विकल्प के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। मेले में आने वाले पर्यटक भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। मेले में विशेषतौर पर जूट बैग्स की मांग अधिक देखी जा रही है, जिन्हें लोग शॉपिंग, ऑफिस और गिफ्टिंग के लिए खरीद रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button