BusinessCraftCultural EventEntertainmentEnvironmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkundWorld

अंतर्राष्ट्रीय पवेलियन में घाना के प्राचीन मास्क ने बिखेरी चमक

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 9 फरवरी।
39वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का अंतर्राष्ट्रीय पवेलियन इन दिनों दुनिया भर की विविध संस्कृतियों के मिलन का साक्षी बन रहा है। मेले में पश्चिम अफ्रीकी देश घाना के प्राचीन मास्क विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। घाना की स्टॉल पर अफ्रीकी जनजातीय कला की जीवंत झलक देखने को मिल रही है। स्टॉल नंबर एफ सी 31 पर पारंपरिक मास्क, हैंडमेड एंटिक्स और लकड़ी की मूर्तियां उपलब्ध है जो पर्यटकों को आकर्षित कर रहे है।


घाना की शिल्पकार एनीस ओबुओबी ने बताया कि ये विशिष्ट मास्क अवेनी ट्री की लकड़ी से तैयार किए गए हैं। ये मास्क घाना की प्राचीन और पारंपरिक कला शैली को जीवंत रूप में प्रदर्शित करते हैं। पर्यटक इन दुर्लभ मुखौटों और एंटिक्स के साथ फोटो खिंचवाने और इनके इतिहास को जानने में काफी रुचि दिखा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button