FaridabadHaryanaIndia

12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर आटो प्रचार किया

फरीदाबाद।
चार लेबर कोड्स रद्द करने, ठेका प्रथा पर रोक लगाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने एवं न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपए संशोधित करने सहित अन्य मांगों को लेकर आगामी 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद ने प्रचार अभियान तेज कर दिया। आज सुबह एनआईटी स्थित एटक कार्यालय से थ्री व्हीलर द्वारा प्रचार अभियान आरंभ किया गया। इस अवसर पर कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल और एटक के कामरेड आर एन सिंह उपस्थित रहे। अन्य साथियों में सुरेश कुमार यादव, ललन कुमार, मितुल कुमार शामिल रहे। आज पर्वतीय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, आजाद नगर, पटेल नगर, इंदिरा नगर की मजदूर बस्तियों, जीवन नगर, गोंछी, संजय कालोनी, राजीव कॉलोनी, संजय गांधी मेमोरियल कॉलोनी में घर-घर जाकर हड़ताल के पर्चे बांटे गए। जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल का यह अभियान कल भी इसी तरह से जारी रहेगा। विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्रों में प्रचार किया जाएगा। पूर्व निर्णय के अनुसार कल सेक्टर-23, 24 और 25, सेक्टर 4 और 6 आईएमटी, डीएलएफ , फरीदाबाद बॉर्डर तक हड़ताल को कामयाब करने के लिए हैंड बिल बांटे जाएंगे। जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल के अनुसार केंद्रीय सरकार मजदूर संगठनों से बातचीत किए बिना ही पुराने श्रम कानूनों को समाप्त करके चार श्रम संहिताएं लागू करने के आदेश पारित कर चुकी है। इनके लागू होने से यूनियन के रजिस्ट्रेशन बंद हो जायेंगें। कंपनी प्रबंधन मनमानीपूर्ण मजदूरों की छंटनी करने के लिए स्वतंत्र हो जाएंगे। श्रमिकों को हर दो-तीन साल में मिलने वाला एग्रीमेंट भी नहीं होंगे। कंपनी प्रबंधन वर्करों को समय पर वेतन देने के लिए बाध्य नहीं रहेंगे। सरकार के इस निर्णय से बेरोजगारी बढ़ेगी। जबकि पहले से ही सार्वजनिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रेगुलर पदों की भर्तियां बंद हैं। रिक्त पदों पर नियुक्तियां नहीं की जाती हैं। ओल्ड पेंशन स्कीम को सरकार लागू नहीं करना चाहती है। इसकी जगह पर एनपीएस और यूपीएस को लागू करने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button