Breaking NewsCraftCultural EventEducationEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkundWorld

सुरक्षित प्रवेश, सुव्यवस्थित मार्ग आधुनिक सेक्टर-17 की सशक्त पहचान

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा गेट नंबर 3 का उद्घाटन एवं सडक़ चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ

फरीदाबाद।

फरीदाबाद के सेक्टर-17 में सुरक्षित, आधुनिक एवं प्रगतिशील शहरी ढांचे की परिकल्पना को साकार करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा गेट नंबर 3 का उद्घाटन एवं सडक़ चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह विकासात्मक पहल क्षेत्र में यातायात सुगमता सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना के अंतर्गत गेट नंबर 3, मॉडर्न स्कूल रोड एवं मदर डेयरी रोड के मध्य स्थित सडक़ों का विस्तार किया गया है जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, सुरक्षित प्रवेश एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में स्थानीय निवासियों, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-17 के विकास एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं बल्कि धरातल पर किए गए कार्यों से परिलक्षित होता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार की प्राथमिकता शिलान्यास नहीं बल्कि कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित करना है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सडक़ चौड़ीकरण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सडक़ें केवल मार्ग नहीं होतीं, बल्कि विकास की रफ्तार होती हैं। बेहतर और विस्तृत सडक़ों से नागरिकों का समय बचता है, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है तथा पूरे क्षेत्र की पहचान सुदृढ़ होती है। उन्होंने जनसेवा को सरकार की कार्यशैली का आधार बताते हुए कहा कि शासन का प्रत्येक निर्णय नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में समर्पित है। उन्होंने उत्कृष्ट फरीदाबाद के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि शहर को बेहतर आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षित कॉलोनियों एवं सुव्यवस्थित शहरी ढांचे के साथ विकसित करना ही सरकार का लक्ष्य है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नागरिकों से विकास कार्यों में निरंतर सहयोग, सुझाव एवं सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार और जनता के सामूहिक प्रयास से ही स्थायी एवं सशक्त विकास संभव है।

सेक्टर-17 में संपन्न यह विकासात्मक पहल क्षेत्र की सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं आधुनिक शहरी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि जनहित में विकास का यह अभियान निरंतर गति के साथ आगे बढ़ता रहेगा।

इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button