चौपाल-दो पर साढ़े चार बजे जमेगी हरियाणवी पॉप की महफिल
14 फरवरी को सूरजकुंड में गजेन्द्र फोगाट का धमाल

सूरजकुंड (फरीदाबाद)।
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में आज बॉलीवुड हरियाणवी फोक स्टार गायक गजेन्द्र फौगाट अपने हरियाणवी पॉप का जादू बिखेरेंगे। युवाओं में उनके गीतों जाटा का छोरा, बहु काले की का बहुत क्रेज है ।
यह जानकारी देते हुए उनके प्रवक्ता ने बताया कि चौपाल-दो पर सायं 4:30 बजे से उनकी प्रस्तुति शुरू होगी, जिसमें हरियाणवी लोक संस्कृति और आधुनिक पॉप का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
फौगाट के चर्चित गीत बहु काले की, बम लहरी, माता का ईमेल, सेक्टर आली कोठी और बलमा पावरफुल युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं और मेले में भी इन गीतों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि गजेन्द्र फोगाट पिछले लगभग 30 वर्षों से सूरजकुंड मेले के मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं और हर बार दर्शकों का भरपूर प्यार प्राप्त करते रहे हैं। इस बार मेले में उनके गुरु प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान व उनके दोस्त कैलाश खेर भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं,जिससे इस मेले की सांस्कृतिक गरिमा और बढ़ी है।
सीएम श्री नायब सिंह सैनी ने बनाया मेले को खास : फोगाट
फोगाट ने कहा कि सूरजकुंड मेला हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है और यहां प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सूरजकुंड मेला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक खास बन गया है। अनेकों देशों के कलाकार रोज हरियाणा के कलाकारों संग सांस्कृतिक आदान प्रदान कर रहे हैं ।
गजेंद्र फोगाट ने की अपील
उन्होंने प्रदेशवासियों और मेले में आए पर्यटकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में चौपाल-दो पर पहुंचकर हरियाणवी पॉप की इस संगीतमय संध्या का आनंद लें। इस दिन वेलेंटाइन डे जैसे पाश्चात्य त्यौहार को मातृ पितृ वंदन दिवस, पुलवामा शहीदों की याद के रूप में मनाए ।




