December 10, 2025
News MBR
डॉक्टर कृष्णा चौहान करवा रहे हैं इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा पुरुस्कार बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021
Delhi Entertainment Haryana India

डॉक्टर कृष्णा चौहान करवा रहे हैं इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा पुरुस्कार बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021

दिसंबर को होने जा रहे अवार्ड समारोह की ट्रॉफी है बेहद आकर्षक, सोशल मीडिया में पोस्टर हुआ वायरल

बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर और लीजेंड दादा साहेब फालके अवार्ड के फाउंडर डॉक्टर कृष्णा चौहान इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा पुरुस्कार बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 का आयोजन 12 दिसंबर २०२१ को मुम्बई अंधेरी के मेयर हॉल में करने जा रहे हैं, जसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है। आपको बता दें कि कृष्णा चौहान यह अवार्ड तीसरी बार कराने जा रहे हैं, पिछले दो साल में यह अवार्ड काफी कामयाब रहा है और अब जब से सोशल मीडिया में तीसरे वर्ष के अवार्ड फंक्शन का पोस्टर वायरल हुआ है लोग 12 दिसम्बर का इन्तजार कर रहे हैं जब इसका आयोजन होना है।
डॉ कृष्णा चौहान ने बताया कि पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी लाइक शेयर किया जा रहा है और काफी लोगों के फोन भी आ रहे हैं। सिद्धि विनायक ट्रॉफीज और गिफ्ट्स द्वारा बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 की शानदार ट्रॉफी डिज़ाइन की गई है। उन्होंने आगे बताया कि यह एक स्पेशल अवार्ड फंक्शन होगा जिसके विजेताओं को ट्रॉफी के अलावा, बेहतरीन मेडल और सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा।
आपको बता दें कि कृष्णा चौहान फाउंडेशन KCF (रजिस्टर्ड) के फाउंडर डायरेक्टर डॉ कृष्णा चौहान सोशल वर्कर के रूप में भी मानवता की सेवा में लगातार कार्यरत हैं।
गौरतलब है कि मुम्बई में डॉ कृष्णा चौहान ने “महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2021” का शानदार आयोजन किया था। बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले कृष्णा चौहान फिल्म निर्देशक होने के साथ साथ अवार्ड फंक्शन का आयोजन भी लगातार करते आ रहे हैं। साथ ही वह कृष्णा चौहान फाउंडेशन भी संचालित करते आ रहे हैं।

Related posts

हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में रंग उत्सव का आयोजन

Deepak Pushpdeep

मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भारत के 22 राज्यों के प्रतिभागियों ने सम्मान प्राप्त किया

C P Yadav

पंचांग 13-सितंबर-2021

Deepak Dadhich

चौथे हरियाणा रंग उत्सव ज्योति संग स्मृति नाटक समारोह के तीसरे दिन जंगली भालू नाटक का मंचन

Deepak Pushpdeep

सरजूपार की मोनालिसा में दिखा समाज का सच

Deepak Pushpdeep

NEET PG 2021 Result declared, check cut-off for all categories

newsmbr

Leave a Comment