Breaking NewsCraftCultural EventEducationEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkundWorld

39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला में अवॉर्ड पाकर प्रफुल्लित हुए शिल्पकार

हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष ने शिल्पकारों का किया सम्मान

सूरजकुंड (फरीदाबाद)।
39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला  में हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष के हाथों मिले अवार्ड पाकर शिल्पकार काफी प्रफुल्लित हुए। रविवार को 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला का भव्य रूप से समापन समारोह किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष रहे। वहीं समापन समारोह में गरिमामयी उपस्थिति हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी  की रही, जबकि हरियाणा सरकार में पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता रही। समापन समारोह में शिल्पकार, बुनकरों को अपनी बेहतरीन कला प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया गया।

यह हुए सम्मानित :
परंपरागत श्रेणी के अंतर्गत तेलंगाना राज्य के शिल्पकार गड्डम बाला को उनके उत्कृष्ट इकट शिल्प के लिए चुना गया है। साथ ही 11000 रुपए की धन राशि का चेक प्रदान किया गया।

कला रत्न श्रेणी में ओडिशा राज्य के प्रसिद्ध शिल्पकार दामोदर फतेह सिंह को पट्टचित्र कला में उत्कृष्ट योगदान के लिए चयनित किया गया है। साथ ही 11000 रुपए की धन राशि का चेक प्रदान किया गया।

कला मणि श्रेणी के अंतर्गत कुल आठ शिल्पकारों का चयन किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के सलाउद्दीन को चिकनकारी कला, आंध्र प्रदेश के करुपथि राजावरी कुमार को कलमकारी, उत्तर प्रदेश के इरफान अली को मार्बल इनले, राजस्थान के लक्ष्मी लाल कुम्हार को मोलेला कला, हिमाचल प्रदेश के ओम प्रकाश मल्होत्रा को कुल्लू शॉल, बिहार की उर्मिला देवी को मधुबनी पेंटिंग, आंध्र प्रदेश की शकुंतला को लकड़ी की नक्काशी तथा उत्तर प्रदेश के मोहम्मद कलीम को बनारसी साड़ी शिल्प के लिए सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही सभी आठों शिल्पकारों को 11000 रुपए की धन राशि की घोषणा की गयी।

कला निधि श्रेणी में मेघालय के एह्मोनखोंगविर को केन-बांस शिल्प, मेघालय के ही रेलिवेंट को एरी सिल्क, तेलंगाना के के. रामू को कलमकारी , आंध्र प्रदेश के संतोष कुमार को लकड़ी के खिलौने, राजस्थान की चंदा देवी को लेदर फुटवियर  तथा पश्चिम बंगाल के असित बरन जाना को मदुरकाठी शिल्प के लिए चयनित किया गया है। साथ ही सभी आठों शिल्पकारों को  5100 रुपए की धन राशि की घोषणा की गयी।

कला श्री श्रेणी के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की शिप्रा शर्मा को लिप्पन आर्ट, पश्चिम बंगाल की रीता सरकार को जूट शिल्प  तथा दिल्ली की चारु अरोड़ा को ओरिगामी/पेपर क्राफ्ट के लिए सम्मानित किया जा रहा है।  साथ ही तीनों शिल्पकारों को 2100 रुपए की घोषणा की गई।

सर्वश्रेष्ठ विदेशी पुरस्कार श्रेणी में मिस्र के गीहान खलीफा को कढ़ाई कला, श्रीलंका की इरेशा को बाटिक शिल्प, अल्जीरिया के होसिन नेज्जार को हैंड वीविंग तथा मिस्र के एम.डी. एमपैपी को धातु/पीतल प्लेट एवं लैम्प शिल्प के लिए चुना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button