EntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaLatest NewsStateWorld

सूरजकुंड मेले में छाया ‘हरियाणवी पगड़ी’ का जादू

- ‘हरियाणवी पगड़ी’ पर्यटकों का ध्यान कर रही आकर्षित

फरीदाबाद, 2 फरवरी।
सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में  ‘हरियाणवी पगड़ी’ का जादू लोगों के सिर चढक़र बोल रहा है। सूरजकुंड की विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में ‘हरियाणवी पगड़ी’ पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनकर उभरी है। ‘हरियाणा अपना घर’ परिसर में विरासत द्वारा चलाए जा रहे ‘पगड़ी बंधाओ- फोटो खिंचवाओ’ अभियान ने सभी आयु वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। यहां आने वाले पर्यटक पारंपरिक पगड़ी पहनकर फोटो और सेल्फी ले रहे हैं तथा हरियाणवी संस्कृति का अनूठा अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। मेले में हरियाणवी पगड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। हरियाणवी पगड़ी केवल सिर पर पहनने वाला वस्त्र नहीं, बल्कि सदियों से सम्मान, सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रही है। सूरजकुंड मेले में इसकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक दौर में भी लोग अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहना चाहते हैं।

                              

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button