December 10, 2025
News MBR
अरदास
Astrology Breaking News Business Education Entertainment Events Horoscope India State World

अरदास

तेरा ही सहारा है सतगुरु, तेरा ही सहारा है ।।टेक।। तुम पास हो मेरे साहिब, फिर भी मैं बिछुड़ गया हूँ । मोह माया ने ऐसा जकड़ा, खुद से फिसल गया हूँ ।।१।। विषय विकारों से थका हूँ, सतगुरु वैराग मुझको देना । तेरे प्यार का हूँ मैं प्यासा, अपना मुझको बना लेना ।।२।। कैसे भला होगा मेरा, स्वामी मैं नहीं जानता ।। तेरी रजा में हे सतगुरु, अपना जीवन मैं मानता।।३।। मोह माया में मेरे सांईं , कहीं मैं भूल ना जाऊं । मझधार में डुब सकूं ना, तेरी ऊंगली पकड़ तर जाऊं।।४।। रंग में तेरे रंग गया दाता, छोड़ दिया जग सारा । बन गया तेरे प्रेम का जोगी, लेकर मन का इकतारा ।।५।। संतदास भी तेरे चरणों में, आस की ज्योत जगाए । दरश तेरा पाकर साहिब, हम मुक्ति पद को पांए ।।६।।

तेरा ही सहारा है सतगुरु,
तेरा ही सहारा है ।।टेक।।

तुम पास हो मेरे साहिब,
फिर भी मैं बिछुड़ गया हूँ ।
मोह माया ने ऐसा जकड़ा,
खुद से फिसल गया हूँ ।।१।।

विषय विकारों से थका हूँ,
सतगुरु वैराग मुझको देना ।
तेरे प्यार का हूँ मैं प्यासा,
अपना मुझको बना लेना ।।२।।

कैसे भला होगा मेरा,
स्वामी मैं नहीं जानता ।।
तेरी रजा में हे सतगुरु,
अपना जीवन मैं मानता।।३।।

मोह माया में मेरे सांईं ,
कहीं मैं भूल ना जाऊं ।
मझधार में डुब सकूं ना,
तेरी ऊंगली पकड़ तर जाऊं।।४।।

रंग में तेरे रंग गया दाता,
छोड़ दिया जग सारा ।
बन गया तेरे प्रेम का जोगी,
लेकर मन का इकतारा ।।५।।

संतदास भी तेरे चरणों में,
आस की ज्योत जगाए ।
दरश तेरा पाकर साहिब,
हम मुक्ति पद को पांए ।।६।।

Related posts

सरजूपार की मोनालिसा में दिखा समाज का सच

Deepak Pushpdeep

Tributes pour in for Pulwama braves: Magic Book of Record

Susmita Dey

दैनिक पंचांग : 19-फरवरी-2022

Susmita Dey

मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भारत के अलग-अलग 18 राज्य से 56 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा।

Susmita Dey

Panchang 16 september 2021

Deepak Dadhich

DR. S. ANJU, Bharatanatyam Kala Kendra in Hospet (Vijayanagara), Karnataka, Awarded as HONORARY DOCTRATE AWARD by Magic Book of Record

Susmita Dey

Leave a Comment