Breaking NewsCraftCultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkund

सूरजकुंड मेला समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने वाला अनूठा मंच : विजया रहाटकर

39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव - 2026

-राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सूरजकुंड मेला का किया अवलोकन

-‘वतन के खातिर’ कार्यक्रम के कलाकारों का बढ़ाया हौसला

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 11 फरवरी।
39 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प महोत्सव-2026 का राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बुधवार को दौरा कर विभिन्न राज्यों तथा देशों से आए शिल्पकारों के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी भी मौजूद रहीं। मेला परिसर की मुख्य चौपाल पर हरियाणा महिला आयोग की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह पर आयोजित कार्यक्रम ‘वतन के खातिर’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि सूरजकुंड मेला न केवल पूरे देश के लोगों को आकर्षित करता है, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने वाला एक अनूठा मंच है। मेले में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विश्व के अनेक देशों की सहभागिता इसे और भी विशेष बनाती है। उन्होंने मेले के शानदार आयोजन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा टूरिज्म सहित पूरी टीम को बधाई दी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने हरियाणा महिला आयोग द्वारा लगाए गए जागरूकता स्टॉल का भी भ्रमण किया। इस स्टॉल के माध्यम से मेले में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों, हेल्पलाइन नंबरों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने हरियाणा राज्य महिला आयोग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बताया कि सूरजकुंड मेले में लगाए गए उनके स्टॉल का उद्देश्य महिलाओं को कानूनी सहायता, परामर्श सेवाओं तथा शिकायत निवारण की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मेले में प्रदर्शित हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों, पारंपरिक कलाओं और महिला उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत किए गए उत्पादों की भी सराहना की। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के सहायक महाप्रबंधक राजपाल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर और हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया को स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन किया।

विशेष देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली महिला कलाकारों को किया सम्मानित
इस अवसर पर हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा प्रस्तुत किए गए विशेष देशभक्ति कार्यक्रम की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर व अतिथियों सहित समस्त पंडाल में मौजूद पर्यटकों ने तालियां बजाकर सराहना की। यह कार्यक्रम शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जीवन और उनके राष्ट्रभक्ति के आदर्शों पर आधारित था। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें सभी कलाकार महिलाएं, युवतियां और बच्चियां थीं। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। इन कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button