Breaking NewsCraftCultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkund

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राजहंस पर्यटन स्थल परिसर में सूरजकुंड मेला में पहुंचे विशिष्ट जनों को दिया दोपहर का भोज

39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की मेजबानी में हरियाणवी आतिथ्य सत्कार के कायल हुए मेहमान

सूरजकुंड (फरीदाबाद)।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित दोपहर के भोज की मेजबानी की। सूरजकुंड परिसर स्थित राजहंस पर्यटन केंद्र में हरियाणा मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य, विधायक गण, सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति दोपहर के भोज में शामिल हुए और हरियाणा के आतिथ्य सरकार से प्रभावित हुए। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने दोपहर भोज की मेजबानी के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट जनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आदर सत्कार किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पर्यटन स्थल में रखे गए भोज के दौरान स्वयं उपस्थित विशिष्ट जनों के पास जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा। दोपहर के भोज में हरियाणा सहित उत्तर भारत के पारंपरिक खान-पान का मेहमानों ने भरपूर लुत्फ उठाया। मेहमानों को केसर खीर, मूंग दाल का हलवा और गोहाना के मशहूर देसी घी के जलेब विशेष तौर पर परोसे गए। दोपहर भोज कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणा के पारंपरिक कलाकारों के साथ-साथ विदेशी नामत: मिस्र, मालावी, ईराक, कजाकिस्तान, सिएरा लियोन आदि देशों के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश के लोक कलाकारों ने अपने-अपने पारंपरिक परिधानों में नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी। लोकल टू ग्लोबवल थीम पर कलाकारों ने विविध संस्कृतियों की झलक पेश की। सभी देशों के कलाकारों ने मेहमानों का ध्यान अपनी ओर आकॢषत रखा। मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता व खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम, पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, बडख़ल के विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी से विधायक सतीश फागना, नलवा से विधायक रणधीर पनिहार सहित हरियाणा पर्यटन निगम के एमडी पार्थ गुप्ता, मंडल आयुक्त संजय जून, डीसी आयुष सिन्हा, एमसीएफ आयुक्त धीरेन्द्र खडग़टा, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, एडीसी सतबीर मान सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button