Breaking NewsCultural EventEducationEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkund

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 25 करोड़ जनता निकली गरीबी रेखा से बाहर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता का बढ़ा है आशा और विश्वास

फरीदाबाद।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता का आशा और विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों के चेहरों पर विश्वास की नई मुस्कान आई है। भारतीय जनता पार्टी ने मात्र 11 वर्ष के शासनकाल में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
मुख्यमंत्री श्री सैनी वीरवार को सूरजकुंड मेला के दौरान राजहंस पर्यटन केंद्र में पार्टी पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के उपरांत पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश की विश्व में नई पहचान बनी है। आज पूरी दूनिया भारत को आशा भरी नजरों से देख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। पूरा विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। एक तरह से विपक्ष बौखलाहट में है, अनापशनाप बयानबाजी करना इसका प्रमाण है। देश व प्रदेश की जनता का विपक्ष से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी।
 सूरजकुंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर हस्तशिल्प मेले पर बोलते हुए मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि विश्वविख्यात इस मेले में अब तक 10 लाख से अधिक लोग भ्रमण कर चुके हैं। इस मेले में देश-विदेश के प्रसिद्ध कारीगर अपनी हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मेले से न केवल हस्तशिल्प कला को देखने का मौका मिलता है बल्कि समझने का भी अवसर मिलता है। सुप्रसिद्ध कारीगरों की हस्तशिल्प कला मेले में आने वाले पर्यटकों का ध्यान अनायास ही अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यह मेला कला का एक अनूठा संगम है। हरियाणा में प्रत्येक वर्ष आयोजित हो रहा यह मेला अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को एक मंच प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button