Cultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaShilp MelaSurajkund
आर्टिस्ट्स ने शानदार पेंटिंग बनाकर किया कला का बेहतरीन प्रदर्शन
सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेले में चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला में आर्टिस्ट ले रहे भाग

फरीदाबाद।
अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला–2026 के अंतर्गत कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन जारी है। शनिवार को कार्यशाला के तीसरे दिन देश के विभिन्न हिस्सों से आए आर्टिस्ट्स ने शानदार पेंटिंग बनाकर सराहनीय प्रदर्शन किया। कार्यशाला रविवार 8 फरवरी तक आयोजित की जाएगी, कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी रेणु हुडा ने बताया कि कार्यशाला में हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार भाग ले रहे हैं, जो अपनी-अपनी विशिष्ट शैली और रंगों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, ग्रामीण जीवन, परंपराओं एवं सूरजकुंड मेले की जीवंत झलक को कैनवास पर उकेर रहे हैं। कार्यशाला के दौरान निर्मित चित्र दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।