Breaking NewsCraftCultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkund

39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर महोत्सव का आज होगा भव्य समापन

समापन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष होंगे मुख्य अतिथि

सूरजकुंड (फरीदाबाद)।
39 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर महोत्सव का आज रविवार को भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह के साथ संपन्न होगा। विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला के समापन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे
सूरजकुंड मेला के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला परिसर की मुख्य चौपाल पर 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे भव्य समापन समारोह में प्रो. असीम कुमार घोष देश-विदेश से आए शिल्पकारों, हस्तशिल्प विशेषज्ञों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान पारंपरिक शिल्प, लोक कलाओं के संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को सशक्त बनाने में उनके विशिष्ट योगदान के प्रति कृतज्ञता स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
इससे पहले राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष सूरजकुंड मेला परिसर का भ्रमण करेंगे। राज्यपाल विशेष रूप से थीम स्टेट उत्तर प्रदेश व मेघालय परिसर के साथ-साथ अपना घर व पार्टनर देश मिस्र सहित अन्य देशों की स्टॉल का अवलोकन करेंगे। पर्यटन निगम हरियाणा एवं मेला प्रशासन द्वारा समापन समारोह के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, अतिथि सत्कार, मंच संचालन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाओं सहित समस्त आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button