Breaking NewsCraftCultural EventEntertainmentEventsFaridabadHaryanaIndiaInternational MelaLatest NewsShilp MelaSurajkund

सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने मुख्य चौपाल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

मुख्य चौपाल पर देशी-विदेशी कलाकारों का छाया जलवा

सूरजकुंड (फरीदाबाद)।
39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला-2026 के अंतर्गत गुरुवार को मुख्य चौपाल सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। देशी और विदेशी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

युगांडा, जाम्बिया, इथियोपिया, जिम्बाब्वे, कांगो और साउथ सूडान सहित विभिन्न देशों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इनके साथ ही वैशाली इंडिया ग्रुप, गुलशन बघेल ग्रुप और मानवी इंडिया ग्रुप सहित विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, जोश और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुतियों ने दिनभर मुख्य चौपाल को जीवंत बनाए रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मुख्य चौपाल पर जुटे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित मेले में देश-विदेश की विविध संस्कृतियों की झलक एक ही मंच पर देखने को मिल रही है, प्रतिदिन आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक एकता और वैश्विक भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button